{"_id":"5dc984958ebc3e5b61706934","slug":"airport-authority-of-india-recruitment-2019-aai-caution-for-frauds","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयर अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फर्जी भर्तियों को लेकर चेताया, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे शिकार ","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
एयर अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने फर्जी भर्तियों को लेकर चेताया, कहीं आप भी तो नहीं हो रहे शिकार
Mon, 11 Nov 2019 09:26 PM IST
Mohit Mudgal
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mohit Mudgal
Updated Mon, 11 Nov 2019 09:26 PM IST
विज्ञापन
aai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने शनिवार को असम के रुपसी हवाई अड्डे में नौकरी दिलाने का वादा करने वाले धोखेबाजों से सावधान रहने के लिए चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बयान जारी कर कहा है कि कुछ असमाजिक तत्व, रूपसी हवाई अड्डे पर भर्ती के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन एक फर्जी विज्ञापन चला रहे है। इसमें एयपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के नाम और लोगो का इस्तेमाल भी किया गया है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि रूपसी हवाई अड्डे के लिए ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया नहीं चल रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : INDIAN NAVY: दो हजार से ज्यादा पद खाली, अंतिम तिथि बेहद नजदीक
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि इससे पहले भी हमने इसके लिए नोटिस जारी किया था। जिसके बाद भी लोग लगातार रूपसी एयरपोर्ट पर शिकायत लेकर पहुंच रहें है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने कहा कि जब से रूपसी एयपोर्ट का पुनर्विकास किया गया है। तभी से कुछ लोग, खासकर युवा नौकरी के अवसर के बारे में पूछताछ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : वन रक्षक के पदों पर नौकरी का मौका, आवेदन की अंतिम तिथि कल
अथॉरिटी ने अब लोगों को सलाह दी है कि वे ऐसी धोखधड़ी के प्रति जागरूक रहें, और भर्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जांच करें।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।