{"_id":"624cd460875a6702f53fd459","slug":"54-percent-companies-will-give-more-jobs-in-april-june-quarter","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: अप्रैल-जून तिमाही में ज्यादा नौकरियां देंगी 54 फीसदी कंपनियां","category":{"title":"Jobs","title_hn":"नौकरी","slug":"jobs"}}
खुशखबर: अप्रैल-जून तिमाही में ज्यादा नौकरियां देंगी 54 फीसदी कंपनियां
Wed, 06 Apr 2022 05:14 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, मुंबई।
एजेंसी, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 06 Apr 2022 05:14 AM IST
सार
फोनपे इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या से 100 फीसदी ज्यादा भर्ती करेगी। इसके पास फिलहाल 2,600 कर्मचारी हैं, जिन्हें 2,800 बढ़ाकर दिसंबर, 2022 तक 5,400 करने की योजना है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आर्थिक गतिविधियों में सुधार और ऑफिस खुलने के कारण करीब 54 फीसदी कंपनियां चालू वित्त वर्ष में ज्यादा नौकरियां देंगी। टीमलीज सर्विसेस के मुताबिक, जनवरी-मार्च 2022 के मुकाबले अप्रैल-जून तिमाही में 4% ज्यादा भर्ती करेंगी।
विज्ञापन
सर्वे के मुताबिक,14 फीसदी से ज्यादा क्षेत्रों का मानना है कि उनके राजस्व की वृद्धि दर दो अंकों से ज्यादा रह सकती है। इसलिए उन्हें कर्मचारियों की जरूरत पड़ेगी। यह सर्वे देश में 21 क्षेत्रों की 796 छोटी, मध्यम और बड़ी कंपनियों से बातचीत के आधार पर बनाई गई है।
विज्ञापन
फोनपे 2,800 कर्मचारियों की करेगी भर्ती
फोनपे इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या से 100 फीसदी ज्यादा भर्ती करेगी। इसके पास फिलहाल 2,600 कर्मचारी हैं, जिन्हें 2,800 बढ़ाकर दिसंबर, 2022 तक 5,400 करने की योजना है। यह नियुक्ति बेंगलुरु, पुणे, मुंबई, दिल्ली और अन्य शहरों में होगी।
विज्ञापन
भारतीय कंपनियों ने जुटाए 19 अरब डॉलर
भारतीय कंपनियों ने 2021 में ग्रीन कैपिटल के रूप में 19 अरब डॉलर की रकम जुटाई है। इसमें रिन्यू पावर ने सबसे ज्यादा 8 अरब डॉलर अमेरिका से जुटाया। अदाणी ग्रीन एनर्जी ने 3 अरब डॉलर की रकम जुटाई थी। टाटा मोटर्स और ग्रीनको पावर ने एक-एक अरब डॉलर जुटाए थे।
स्टैंडअप इंडिया : 30,160 करोड़ रुपये के कर्ज मंजूर
स्टैंडअप इंडिया योजना के तहत 6 वर्षों में 1,33,995 खातों के लिए कुल 30,160 करोड़ रुपये के कर्ज मंजूर किए गए। वित्त मंत्रालय ने कहा, योजना के तहत 1.30 लाख नए रोजगार उत्पन्न करने वालों को वित्तीय मदद दी गई है। योजना 5 अप्रैल, 2016 को लॉन्च हुई थी। योजना को 2020-25 तक के लिए बढ़ाया गया है।