फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   smriti irani arrived in patnitop

यंग थिंकर्स मीट में पहुंचे राम माधव और स्मृति ईरानी

Thu, 11 Aug 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी
ब्यूरो, अमर उजाला/चिनैनी Updated Thu, 11 Aug 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
smriti irani arrived in patnitop
कार्यक्रम में ह‌िस्सा लेने पहुंची - फोटो : Amar Ujala
संघ का थिंक टैंक माने जाने वाले इंडिया फाउंडेशन द्वारा उधमपुर जिले के पत्नीटाप में आयोजित दो दिवसीय यंग थिंकर्स मीट में शनिवार को संघ तथा भाजपा के दिग्गज जुटे। इसमें देशभर के 65 युवा भाग ले रहे हैं। यह पांचवां सम्मेलन है। सम्मेलन में देश तथा काल परिस्थितियों पर मंथन के साथ ही रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संघ के सह सर कार्यवाह दत्तात्रेय होसबले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव तथा केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने हिस्सा लिया। फाउंडेशन की ओर से हर साल यंग थिंकर्स मीट का आयोजन किया जाता है। देश के विभिन्न कोनों से युवा इसमें शामिल होने के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सम्मेलन में राष्ट्रवाद, बेरोजगारी, युवाओं की दिशा और दशा, पूर्वोत्तर और जम्मू-कश्मीर की समस्या आदि पर चर्चा होगी। सम्मेलन में शामिल होने के लिए सबसे पहले स्मृति ईरानी पत्नीटाप पहुंचीं। उन्होंने प्रथम सत्र में युवाओं को देश निर्माण के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही यह भी कहा कि उनके हाथों में ही भविष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे अपने नए विचारों को सामने लाएं, ताकि देश से विभिन्न समस्याओं का खात्मा किया जा सके और राष्ट्र की तरक्की का रास्ता सामने आ सके। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बंगाल, बिहार, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से आए युवाओं से उनके अनुभव भी साझा किए गए। प्रथम सत्र के बाद स्मृति ईरानी लौट गईं।


सूत्रों ने बताया कि सम्मेलन में युवाओं के आए विचारों को केंद्र मानते हुए रणनीति तैयार की जाएगी कि कैसे वे राष्ट्र के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकते हैं। इस रणनीति को केंद्र सरकार के समक्ष भी रखा जाएगा। इससे पहले इस प्रकार का सम्मेलन मध्य प्रदेश तथा महाराष्ट्र में हो चुका है।

इंडिया फाउंडेशन को आरएसएस का थिंक टैंक माना जाता है। 2009 में स्थापित इस फाउंडेशन में भाजपा के कई मंत्री और दिग्गज सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed