फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rush for admission to undergraduate colleges

स्नातक में दाखिलों के लिए कालेजों में भीड़

Fri, 29 Jul 2016 11:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 29 Jul 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
Rush for admission to undergraduate colleges
एडम‌िशन - फोटो : Demo Pic.
कालेजों में स्नातक तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ पहुंच रही है। इसके साथ पहले सेमेस्टर की दाखिला प्रक्रिया भी चल रही है। दाखिले संपन्न होने के साथ अगस्त से विद्यार्थियों से कालेज गुलजार होंगे।
विज्ञापन


इसमें फ्रेशर स्नातक पहले सेमेस्टर के विद्यार्थियों के स्वागत के लिए कई तैयारियां की गई हैं। विवि नोटिफिकेशन में आगामी 28 जुलाई से पहले सेमेस्टर का सेशन शुरू किया जाना है, लेकिन महिला कालेज गांधीनगर में पीएमएसएसएस योजना की काउंसिलिंग के चलते इसे अगस्त में शुरू किया जा सकता है। 
विज्ञापन


कालेजों में पांचवें सेमेस्टर के लिए 9 अगस्त तक बिना लेट फीस के दाखिले किए जाएंगे। इसके बाद 10 अगस्त से 19 अगस्त तक लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। जम्मू विवि के कुलपति की विशेष अनुमति पर निर्धारित तिथि के बाद दस दिन के भीतर विद्यार्थी को दाखिला प्रक्रिया में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दाखिला प्रक्रिया के संपन्न होने पर 22 अगस्त से कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसी तरह स्नातक तीसरे सेमेस्टर के लिए 11 अगस्त तक दाखिले होंगे। इसके बाद 12 अगस्त से 21 अगस्त तक लेट फीस के साथ दाखिला प्रक्रिया होगी।  स्नातक में सेशन 2016-17 के लिए पांचवें सेमेस्टर के लिए दाखिलों के लिए बड़ी संख्या में कालेजों में विद्यार्थियों की भीड़ पहुंच रही है।


अंतिम वर्ष के दाखिले के बाद विद्यार्थी अपना भविष्य तय करते हैं। दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह है। महिला कालेज गांधीनगर में कतारों में इंतजार करके छात्राओं को दाखिला प्रक्रिया में शामिल होना पड़ रहा है। कालेज की प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी के अनुसार दाखिलों में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए कई काउंटर स्थापित किए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed