{"_id":"57a2d45a4f1c1b54762ba38e","slug":"pg-distance-education-enrollment-start-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विश्वविद्यालय: डिस्टेंस एजूकेशन में पीजी के दाखिले शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
जम्मू विश्वविद्यालय: डिस्टेंस एजूकेशन में पीजी के दाखिले शुरू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय के डिस्टेंस लर्निंग निदेशालय (डिस्टेंस एजूकेशन) में बुधवार से पीजी कोर्सों के लिए आनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। विश्वविद्यालय के विभिन्न पीजी विभागों में दाखिला न ले पाने वाले विद्यार्थियों के लिए डिस्टेंस एजूकेशन बेहतर विकल्प रहता है।
विज्ञापन
विभाग में सात पीजी कोर्सों को शुरू करवाया गया है। इसके अलावा विवि से मान्यता प्राप्त डिग्री कालेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर की दाखिला प्रक्रिया संपन्न होने के बाद वीरवार से डिस्टेंस एजूकेशन में बीए, बीकाम स्नातक पहले सेमेस्टर के दाखिले शुरू होंगे।
विज्ञापन
इसमें कालेजों में दाखिला न ले पाने वाले विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ का कहना है कि जुलाई के मध्य में शुरू होने वाली दाखिला प्रक्रिया को अगस्त में शुरू करने का बड़ा कारण विद्यार्थियों को सुविधाएं देना है। पहले दाखिले शुरू होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के दूसरी जगह दाखिला होने पर रिफंड की परेशानी रहती थी।
विज्ञापन
डिस्टेंस एजूकेशन में यूजीसी की ओर से सात पीजी कोर्सों को एक्सटेंशन दिया गया है। पीजी के लिए आगामी 15 दिन बिना लेट फीस और उसके बाद सात दिन लेट फीस ली जाएगी। इसी तरह वीरवार से शुरू हो रहे बीए, बीकाम स्नातक पहले सेमेस्टर के दाखिले आगामी बीस दिन तक बिना लेट फीस के लिए जाएंगे।
इसके बाद दस दिन लेट फीस और अन्य दस दिन विवि के कुलपति की विशेष अनुमति पर दाखिला दिया जाएगा। इस बार स्नातक के सभी सेमेस्टर में सेमेस्टर स्तर पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। यह परीक्षाएं कालेजों के वार्षिक अकादमिक सत्र की तर्ज पर ली जाएगी। डिस्टेंस एजूकेशन में पहली बार यह व्यवस्था की जा रही है।
कालेजों में यह व्यवस्था दो साल से लागू है। उल्लेखनीय है कि संभाग में सरकारी स्तर पर 46 डिग्री कालेजों में पहले सेमेस्टर के लिए 35000 आवेदन आए हैं। निर्धारित सीटों पर करीब 29000 विद्यार्थियों को ही दाखिला मिल सकेगा। यानी छह हजार विद्यार्थियों के पास डिस्टेंस एजूकेशन ही स्नातक की पढ़ाई के लिए विकल्प रहेगा। हालांकि इसमें कुछ विद्यार्थी निजी कालेजों का भी रुख करेंगे।