फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   The criminal case will be filed on copying

नकल करने पर दर्ज होगा आपराधिक मामला

Sat, 11 Jun 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 11 Jun 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The criminal case will be filed on copying
लिखित परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
अकादमिक सत्र 2016-17 में विभिन्न अकादमिक प्रोग्रामों (पीजी विभागों) में दाखिले के लिए 12 जून को होने जा रहे जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) 2016 में नकल सहित नियमों के खिलाफ अन्य पकड़े जाने वाले मामलों पर आपराधिक मामला दर्ज होगा।
विज्ञापन


ऐसे उम्मीदवारों को टेस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। टेस्ट के लिए एक ही दिन शेष बचा है, जिससे हजारों विद्यार्थी तैयारी में जुटे हुए हैं। टेस्ट के दूसरे ही दिन विवि की वेबसाइट पर उत्तर की के जारी होने के बाद दो दिन में उम्मीदवार टेस्ट से संबंधित कोई शिकायत आनलाइन या डीन एकेडमिक अफेयर के कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं।
विज्ञापन


छात्र राजीव शर्मा ने कहा कि एंट्रेंस में क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को ही जम्मू विश्वविद्यालय, मुख्य कैंपस/आफसाइट कैंपस और मान्यता प्राप्त कालेजों में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) प्रोग्राम, पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी, स्नातक) डिप्लोमा प्रोग्राम और अंडर ग्रेजुएट (यूजी, 12वीं,) प्रोग्राम में दाखिला मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा उच्च शिक्षा पाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह टेस्ट काफी महत्वपूर्ण है। इसमें सबसे अधिक खतरा नेगेटिव मार्किंग से होगा। जिससे कोशिश यह रहेगी कि जो उत्तर सही है उसी को मुकम्मल किया जाए। वहीं, एंट्रेंस टेस्ट को सफल बनाने के लिए जम्मू विश्वविद्यालय ने कई तैयारियां की हैं। टेस्ट के लिए जम्मू के अलावा कठुआ, उधमपुर, किश्तवाड़, भद्रवाह, राजोरी, पुंछ, श्रीनगर और लेह में परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed