फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Over 3500 J&K students availed scholarships worth Rs 75 cr

जम्मू-कश्मीर के साढ़े तीन हजार छात्रों को मिली 75 करोड़ की छात्रवृत्ति

Tue, 16 Aug 2016 12:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 16 Aug 2016 12:38 PM IST
विज्ञापन
Over 3500 J&K students availed scholarships worth Rs 75 cr
scholarship - फोटो : अमर उजाला

शिक्षा सत्र 2016-17 के लिए जम्मू-कश्मीर के साढ़े तीन हजार से अधिक छात्रों को 75 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है। मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने  रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पारदर्शी नीति के तहत मई में 10 जागरूकता वर्कशॉप का आयोजन किया गया था। 

विज्ञापन


जिसके बाद जम्मू-कश्मीर के छात्रों को इस वर्ष विशेष छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए राज्य के पांच हजार से ज्यादा छात्रों ने आवेदन किया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष कुल मिलाकर 75 करोड़ रुपये छात्रवृत्ति के रूप में राज्य के छात्रों को दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यशाला की मदद से राज्य से बाहर उच्च शिक्षा के लिए छात्रों का जबर्दस्त रुझान दिखा है। गौरतलब है कि सरकार ने राज्य के कुपवाड़ा, अनंतनाग, श्रीनगर, पुलवामा, जम्मू, डोडा, राजौरी, कठुआ, कारगिल और लेह में इस वर्ष मई में कार्यशाला आयोजित की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पहले जम्मू-कश्मीर के छात्रों के लिए इंजीनियरिंग का कोटा 250 तक सीमित था, लेकिन इस साल 1430 छात्रों को विभिन्न प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश दिलाया गया। विशेष छात्रवृत्ति योजना के तहत ट्यूशन फी के रूप में 1.25 लाख रुपये केंद्र सरकार दे रही है। इसके अतिरिक्त छात्रों को हॉस्टल और भोजन के लिए 1 लाख रुपये दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed