फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   online application start for 6000 seats of jammu university

JAMMU UNIVERSITY: कालेजों में 6000 सीटों के लिए आनलाइन आवेदन जारी

Sat, 18 Jun 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 18 Jun 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
online application start for 6000 seats of jammu university
- फोटो : Amar Ujala

शीतकालीन राजधानी जम्मू में जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कालेजों में करीब छह हजार सीटों में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया लगातार शनिवार को भी जारी रही। सैकड़ों विद्यार्थियों ने आन लाइन आवेदन किया। 

विज्ञापन


आगामी 24 जून से तीन वर्ष (छह सेमेस्टर) बीए/बीएससी/बीकाम (जनरल)/बीबीए/बीसीए कोर्स (समर जोन) के पहले सेमेस्टर के लिए शुरू हो रहे दाखिलों के लिए आन लाइन आवेदन के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा। 
विज्ञापन


कालेजों में आनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कालेज प्रशासनों की ओर से कई इंतजाम किए गए हैं। 21 जून तक आनलाइन आवेदन लेने के बाद 24 जून को पहली कट आफ मेरिट जारी की जाएगी। इसमें कालेजों के प्रशासन की ओर से करीब तीन कट आफ मेरिट जारी की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला कालेज गांधीनगर में दूसरे दिन भी छात्राओं ने आनलाइन आवेदन किया। प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि 21 जून तक आनलाइन आवेदन में हजारों आवेदन आने की उम्मीद है। आवेदन के साथ मेरिट सूची तैयार की जा रही है। 


इसी तरह महिला कालेज परेड में विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने को चार कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। इसमें जो विद्यार्थी साइबर कैफे से आवेदन नहीं कर सकती हैं, वे कालेज में आकर नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। प्रिंसिपल प्रो. रेणु गोस्वामी ने बताया कि आवेदन के लिए सभी उचित इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed