{"_id":"5764f4a64f1c1bb26511f096","slug":"online-application-start-for-6000-seats-of-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"JAMMU UNIVERSITY: कालेजों में 6000 सीटों के लिए आनलाइन आवेदन जारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
JAMMU UNIVERSITY: कालेजों में 6000 सीटों के लिए आनलाइन आवेदन जारी
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
शीतकालीन राजधानी जम्मू में जम्मू विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त कालेजों में करीब छह हजार सीटों में दाखिले के लिए आनलाइन आवेदन की प्रक्रिया लगातार शनिवार को भी जारी रही। सैकड़ों विद्यार्थियों ने आन लाइन आवेदन किया।
विज्ञापन
आगामी 24 जून से तीन वर्ष (छह सेमेस्टर) बीए/बीएससी/बीकाम (जनरल)/बीबीए/बीसीए कोर्स (समर जोन) के पहले सेमेस्टर के लिए शुरू हो रहे दाखिलों के लिए आन लाइन आवेदन के लिए विद्यार्थियों में खासा उत्साह रहा।
विज्ञापन
कालेजों में आनलाइन आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कालेज प्रशासनों की ओर से कई इंतजाम किए गए हैं। 21 जून तक आनलाइन आवेदन लेने के बाद 24 जून को पहली कट आफ मेरिट जारी की जाएगी। इसमें कालेजों के प्रशासन की ओर से करीब तीन कट आफ मेरिट जारी की जाती हैं।
विज्ञापन
महिला कालेज गांधीनगर में दूसरे दिन भी छात्राओं ने आनलाइन आवेदन किया। प्रिंसिपल डा. किरण बख्शी ने बताया कि 21 जून तक आनलाइन आवेदन में हजारों आवेदन आने की उम्मीद है। आवेदन के साथ मेरिट सूची तैयार की जा रही है।
इसी तरह महिला कालेज परेड में विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने को चार कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। इसमें जो विद्यार्थी साइबर कैफे से आवेदन नहीं कर सकती हैं, वे कालेज में आकर नि:शुल्क आवेदन कर सकते हैं। प्रिंसिपल प्रो. रेणु गोस्वामी ने बताया कि आवेदन के लिए सभी उचित इंतजाम किए गए हैं।