{"_id":"576b73654f1c1b4d77b47f48","slug":"lecturer-post-applicants-sit-in-exams-without-admit-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर पद परीक्षा में बैठ सकते हैं बिना एडमिट कार्ड वाले आवेदक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
लेक्चरर पद परीक्षा में बैठ सकते हैं बिना एडमिट कार्ड वाले आवेदक
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 23 Jun 2016 11:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक सेवा आयोग द्वारा अधिसूचित गणित विषय के प्लस टू लेक्चरर पद की परीक्षा में आवेदकों को हाईकोर्ट ने बिना एडमिट कार्ड के बैठने की अनुमति दे दी है। जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट जम्मू विंग के वेकेशन जज बीएस वालिया ने रमणदीप कौर एवं अन्यों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि जिन योग्य आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है, वे भी 26 जून, 2016 को प्रस्तावित गणित लेक्चरर पद की लिखित परीक्षा में बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
हालांकि यह अनुमति प्रोविजनल होगी और अंतिम निर्णय याचिका के अंतिम निपटारे के बाद ही लिया जा सकेगा। आवेदकों की याचिका का पक्ष रखते हुए एडवोकेट संदीप भट ने कहा कि लेक्चरर पद के लिए शैक्षिक योग्यता मास्टर डिग्री है। याची इस पद की परीक्षा के लिए योग्यता रखते हैं, लेकिन परीक्षा आयोजित कर रहे आयोग ने आवेदकों को एडमिट कार्ड जारी न होने का तर्क देकर परीक्षा में बैठने से मना किया है।
विज्ञापन
अदालत ने पाया कि परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी न करने का निर्णय एकतरफा है, लिहाजा याचियों को परीक्षा में बैठने की प्रोविजनल अनुमति दी जाती है। इस दौरान याची पक्ष से कहा गया कि ऐसे कई मामले हैं और सभी वित्तीय चुनौतियों की वजह से आवेदक कोर्ट की दरवाजा नहीं खटखटा पाए हैं।
विज्ञापन
इस पर कोर्ट ने कहा लिखित परीक्षा के लिए निर्धारित तारीख से पूर्व तक यदि आवेदक लोक सेवा आयोग के पास आते हैं तो उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाए।