फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Atul Maheshwari scholarship exam date will be announced soon

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा की तिथि होगी जल्द घोषित

Thu, 08 Sep 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 08 Sep 2016 12:08 PM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari scholarship exam date will be announced soon
amar ujala foundation - फोटो : Youtube Grab
अमर उजाला फाउंडेशन के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम पर शुरू अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति 2016 के लिए परीक्षा की तिथि आने वाले दिनों में घोषित हो सकती है। परीक्षा के लिए हजारों आवेदन आए हैं।
विज्ञापन


इस आनलाइन प्रक्रिया में राज्य भर के विद्यार्थियों ने रुझान दिखाया है। अगस्त के अंत तक आवेदन लेने की प्रक्रिया में कुछ ही दिन शेष बचे हैं। विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए अमर उजाला के प्रयासों को सराहा है।
विज्ञापन


इस बार कुल 14.4 लाख रुपये की छात्रवृत्ति बांटी जाएगी। इसमें 9वीं और 10वीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए 30-30 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां और 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये की 18 छात्रवृत्तियां दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष की छात्रवृत्ति परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के 9वीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले और पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक पाने वाले वे विद्यार्थी पात्र होंगे, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय डेढ़ लाख रुपये से कम हो। पिछले साल इस परीक्षा के लिए 62 हजार से अधिक विद्यार्थियों का चयन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed