फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   bord exam will not be in private school of winter zone

विंटर जोन के निजी स्कूलों में नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं

Sun, 16 Oct 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 16 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
bord exam will not be in private school of winter zone
लिखित परीक्षा - फोटो : Demo Pic.
जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन के नए आदेश के अनुसार इस बार जम्मू संभाग के विंटर जोन में दसवीं ओर बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं केवल सरकारी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में ही होंगी।
विज्ञापन


बोर्ड ने निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस आदेश का निजी स्कूलों ने कड़ा विरोध किया है। 
विज्ञापन


21 अक्तूबर से दसवीं व 22 अक्तूबर से 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जम्मू संभाग में विटर जोन के आठ जिलों में आरंभ हो रहीं हैं। इनके लिए बोर्ड ने विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए थे। कई परीक्षा केंद्र निजी स्कूलों में बनाए गए थे। लेकिन, वीरवार को अचानक ही बोर्ड की तरफ से आदेश जारी किया गया, जिसमें निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई संगठनों ने निर्णय को बताया गलत

bord exam will not be in private school of winter zone
Exam - फोटो : File Photo
इसकी सूचना निजी स्कूलों को दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नए परीक्षा केंद्र जारी करने के लिए एडमिट कार्ड के साथ बोर्ड कार्यालयों में शुक्रवार को बुलाया गया है।  
 
स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की सचिव वीना पंडिता ने कहा कि सरकार ने अचानक यह आदेश जारी किया है, जिस पर बोर्ड काम कर रहा है। फिलहाल यह आदेश केवल विंटर जोन स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। 

​जेएंडके प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के राज्य सचिव एवं संयोजक अजय गुप्ता ने कहा कि सरकार का यह निर्णय गलत है। बोर्ड परीक्षाओं में निजी स्कूल सरकारी स्कूलों के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। कुछ समय से लगातार निजी स्कूलों के साथ ज्यादती हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed