{"_id":"57ffbde44f1c1b6752290e81","slug":"bord-exam-will-not-be-in-private-school-of-winter-zone","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंटर जोन के निजी स्कूलों में नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
विंटर जोन के निजी स्कूलों में नहीं होंगी बोर्ड परीक्षाएं
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 16 Oct 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
लिखित परीक्षा
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजूकेशन के नए आदेश के अनुसार इस बार जम्मू संभाग के विंटर जोन में दसवीं ओर बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं केवल सरकारी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में ही होंगी।
बोर्ड ने निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को रद्द करने का आदेश जारी कर दिया है। सरकार के इस आदेश का निजी स्कूलों ने कड़ा विरोध किया है।
21 अक्तूबर से दसवीं व 22 अक्तूबर से 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं जम्मू संभाग में विटर जोन के आठ जिलों में आरंभ हो रहीं हैं। इनके लिए बोर्ड ने विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए थे। कई परीक्षा केंद्र निजी स्कूलों में बनाए गए थे। लेकिन, वीरवार को अचानक ही बोर्ड की तरफ से आदेश जारी किया गया, जिसमें निजी स्कूलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों को रद्द कर दिया गया।

कई संगठनों ने निर्णय को बताया गलत
Exam
- फोटो : File Photo
इसकी सूचना निजी स्कूलों को दी गई। साथ ही विद्यार्थियों को नए परीक्षा केंद्र जारी करने के लिए एडमिट कार्ड के साथ बोर्ड कार्यालयों में शुक्रवार को बुलाया गया है।
स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन की सचिव वीना पंडिता ने कहा कि सरकार ने अचानक यह आदेश जारी किया है, जिस पर बोर्ड काम कर रहा है। फिलहाल यह आदेश केवल विंटर जोन स्कूलों की बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है।
जेएंडके प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के राज्य सचिव एवं संयोजक अजय गुप्ता ने कहा कि सरकार का यह निर्णय गलत है। बोर्ड परीक्षाओं में निजी स्कूल सरकारी स्कूलों के मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन करते हैं। कुछ समय से लगातार निजी स्कूलों के साथ ज्यादती हो रही है।