{"_id":"5794d7594f1c1b4e45c4b611","slug":"4453-candidates-took-part-in-the-neet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में खराब हालात के बीच 93 फीसदी छात्रों ने दी NEET परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कश्मीर में खराब हालात के बीच 93 फीसदी छात्रों ने दी NEET परीक्षा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : Demo Pic.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में रविवार को एमबीबीएस और बीडीएस के निजी कालेजों में मैनेजमेंट कोटे के लिए करवाई गई नेशनल एलिजिबिलिटी एवं एंट्रेंस टेस्ट (नीट) में कुल 4841 उम्मीदवारों में 4453 परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। कश्मीर में तनावपूर्ण हालात के बीच कुल 1740 उम्मीदवारों में से 93 फीसदी के साथ 1621 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे।
घाटी में विभिन्न जिलों में कर्फ्यू के चलते उम्मीदवारों के लिए संबंधित जिला विकास आयुक्तों की ओर से यातायात सहित अन्य दूसरी व्यवस्थाएं की गई थीं। परीक्षा के लिए राज्य में आठ परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
सेंट्रल बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन (सीबीएसई) की ओर से रविवार को देशभर में करवाई गई नीट परीक्षा के तहत राज्य में परीक्षा आयोजित की गई। इसमें ओवरआल 87.74 फीसदी विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। कश्मीर में परीक्षा के लिए एसपी कालेज श्रीनगर, अमर सिंह कालेज श्रीनगर और डीपीएस हमामा में केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
जम्मू में कुल 3101 उम्मीदवारों में से 82 फीसदी के साथ 2553 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। जम्मू में परीक्षा के लिए पांच केंद्र स्थापित किए गए थे। गांधीनगर कान्वेंट, केंद्रीय विद्यालय सुजव्रां बनतालाब आदि में परीक्षा हुई।
कश्मीर में इंटरनेट सेवा बंद रहने से डीडीसीएस कार्यालयों में उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड की सुविधा दी गई थी। परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे हुए थे।
इस बीच उच्च शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने सुविधा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने आगामी 26 जुलाई को प्रधानमंत्री स्पेशल स्कालरशिप स्कीम की काउंसिलिंग के इंतजामों को देखा। इसमें क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों के कालेजों में दाखिला दिया जाता है। जम्मू और श्रीनगर में 26 जुलाई को काउंसिलिंग का सत्र आयोजित किया जाएगा।