{"_id":"2fcc5dcfb31e694a1eae646eb88cf054","slug":"workers-protest-for-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाये के लिए गरजे वीआरएस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाये के लिए गरजे वीआरएस कर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 06 Feb 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
742 वीआरएस कर्मियों के हक में तीस करोड़ से ज्यादा का बकाया जारी करने की मांग को लेकर वीआरएस कर्मियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
पिछले करीब पांच साल से धरना प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखे हुए आल जेएंडके एसआरटीसी वालंटरी रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन जम्मू कश्मीर के झंडे तले वीरवार को एक बार फिर प्रेस क्लब के बाहर धरना दिया।
यूनियन के प्रधान देवराज बाली ने इस अवसर पर परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों और वित्त विभाग के अधिकारियों के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोला की 126 स्लैब और एक जनवरी 2006 से छठे वेतन आयोग का लाभ और एरियर जारी करने की जायज मांग को आश्वासनों के बावजूद पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
बाली ने कहा कि एसआरटीसी में वालंटरी रिटायर्ड कर्मचारियों को पेंशन का लाभ भी नहीं मिलता। ऐसे में बकाया भी जारी न होने से कर्मचारियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं। उन्होंने राज्यपाल एनएन वोहरा से अपील की कि वह मामले में निजी हस्तक्षेप कर वीआरएस कर्मचारियों का हक जारी करवाएं। इस अवसर पर मोहम्मद शरीफ, डी एन शर्मा, प्रेम नाथ, बीबी शर्मा, दीप राज और अन्य ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन