{"_id":"67cafc1bf2759f8a39cd16413f7c9fd0","slug":"the-body-of-the-driver-of-the-truck-was-recovered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से बरामद किया गया चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से बरामद किया गया चालक का शव
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Mon, 23 Mar 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
सिटी स्थित रामबाग रोड नजदीक संत निरंकारी भवन के पास खड़े एक ट्रक चालक युवक का शव मिला। युवक रमेश चंद्र जम्मू का रहने वाला थ्ाा। पुलिस के अनुसार युवक के मुंह से झाग निकल रहा था। युवक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
पुलिस चौकी नंबर तीन इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अनिल ने बताया कि रविवार सुबह निरंकारी भवन के पास युवक का शव ट्रक में मिला। रविवार सुबह निरंकारी भवन के सामने ट्रक खड़ा देख लोगाें ने उसे साइड करने के लिए ड्राइवर को आवाज दी, लेकिन कोई आवाज नहीं आई।
विज्ञापन
लोगों ने जब ट्रक में देखा, तो उसमें युवक का शव मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिटी सिविल अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के रूप में भी देख रही है।
विज्ञापन