{"_id":"42f8684337986e87d5859d43f30eaa05","slug":"suddenly-fired-by-police-man-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एके 47 से सात राउंड फायर कर बोला Sorry","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एके 47 से सात राउंड फायर कर बोला Sorry
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:35 AM IST
विज्ञापन
शहर के चौथे पुल पर तैनात पुलिसकर्मी से अचानक गोलियां चलने से दहशत फैल गई। इसके बाद लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस कर्मी के अनुसार गलती से उससे गोलियां चलीं। बहरहाल, एसएसपी जम्मू ने इसे मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पुलिसकर्मी धनुज कुमार जो मौजूदा समय में कैनाल पुलिस चौकी में तैनात था। वह ड्यूटी के लिए भगवती नगर पुल पर गया हुआ था।
इस दौरान उसकी एके 47 से सात राउंड चल गए। इससे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर आ गए।
पुलिसकर्मी ने बताया कि उसके हाथों से राइफल गिरने से सात राउंड चल गए। आला अधिकारियों ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं।