फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   snatched the chain from the neck

गले से चेन छीनकर भागा झपटमार काबू

Wed, 28 Oct 2015 02:07 AM IST
ब्यूराे/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूराे/अमरउजाला, जम्मू Updated Wed, 28 Oct 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
snatched the chain from the neck

महिला के गले से चेन झपट कर भाग रहे एक झपटमार को लोगों ने दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के पास से महिला की चेन भी बरामद कर ली गई है। बक्शी नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पकड़ा गया मुनीष गुप्ता रिहाड़ी कालोनी का रहने वाला है।

विज्ञापन


एसएचओ बक्शी नगर अश्विनी कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम को विकास नगर निवासी अनुराधा मार्केट आई थी। तभी एक युवक आया और उसने उनके गले से दो तोले की सोने की चेन झपट ली और वहां से भागने लगा। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने कुछ ही दूरी पर जाकर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन


लोगों ने उसकी पिटाई भी की। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। आरोपी के खिलाफ 382 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, छन्नी हिम्मत थाना अंतर्गत भागड़ मंडी से मंगलवार को एक मोटरसाइकिल चोरी हो गई। पीड़िता रियासी निवासी राज कुमारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक राज कुमारी अपने परिवार के सदस्यों के साथ छन्नी इलाके में आई थी। यहां मोटरसाइकिल खड़ा करके वह किसी काम चले गए, लौटकर देखा तो मोटरसाइकिल नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed