फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Seventh class girl raped

सातवीं कक्षा की बच्ची से दुष्कर्म

Mon, 27 Apr 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Mon, 27 Apr 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Seventh class girl raped

हैवानियत को पार करते हुए एक व्यक्ति ने सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली 12 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची के अभिभावकों ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरपीसी की धारा 366/376 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा इस मामले में मेडिकल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस ने उस स्थान की शिनाख्त कर ली है, जिस स्थान पर आरोपी बच्ची को लेकर गया था। पुंछ हाउस के हाई सिक्योरिटी और वीआईपी क्वार्टर में इस वारदात को अंजाम दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर बाद बच्ची पलौड़ा से मेटाडोर में अपने घर जा रही थी। जिस समय गाड़ी पाटा चुंगी में खड़ी थी तो दो व्यक्ति कार लेकर आए और बच्ची से कहा कि जिन अंकल ने आपको गाड़ी में बैठाया है, उन्होंने कहा है कि तुम्हें घर छोड़ आएं। बच्ची भी इन लोगों के बहकावे में आ गई।
विज्ञापन


इसके बाद दोनों व्यक्ति कार को लेकर पुंछ हाउस ले गए। बच्ची ने जब वहां आने का कारण पूछा तो उनमें से एक व्यक्ति ने कहा कि वह अपनी पत्नी से मिल कर तुम्हें घर छोड़ आएगा। वह व्यक्ति बच्ची को सरकारी क्वार्टर में लेकर गया और उस से वहां दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची ने अभिभावकों को बताया कि उसने उस दरिंदे से उसे छोड़ने की बड़ी मिन्नतें की, लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। बाद में कार सवारों ने बच्ची को मेटाडोर में चढ़ा दिया। देर शाम को घर पहुंची बच्ची ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया। रविवार दोपहर को अभिभावकों ने दोमाना पुलिस में मामला दर्ज करवा कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने अभी उस क्वार्टर की निशानदेही कर ली है, जहां यह घटना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed