{"_id":"1e75014734f607d16b8ec7101f40473d","slug":"people-are-facing-problem-due-to-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थम नहीं रहा कोहरे का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थम नहीं रहा कोहरे का कहर
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Mon, 12 Jan 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
कोहरे का कोहराम थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को मौसम का मिजाज दुश्वारियों का सबब बनता रहा।
विज्ञापन
तड़के से छाई धुंध दिन चढ़ने पर कोहरे के रूप में दिनचर्या पर असर डालना शुरू हो गई। सर्दी के मारे कंपकंपी छूटने लगी। रविवार को दिनभर कड़ाके की ठंड से दुश्वारियों का सिलसिला कायम रखा।
मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का कहर आने वाले दिनों में भी बने रहने की संभावना है। बहरहाल कुछ दिनों में बारिश के आसार भी बन रहे हैं।
बारिश न होने तक खुश्क ठंड का दौर जारी रह सकता है। इसी तरह की स्थिति शहर के भीतरी मार्गों पर बनी रही। कोहरे से आवाजाही तो प्रभावित हुई ही ठंड के तेवर भी तीखे रहे। कड़ाके की ठंड के बीच अलाव जलाने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
घरों से लेकर शहर सहित कसबाई और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में अलाव जलाकर लोग सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे।