{"_id":"66be88a584b05749ddff3421ef4e53c8","slug":"one-died-in-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 31 Mar 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पक्का डंगा थाना अंतर्गत परेड चौक के नजदीक रोटरी चौक पर एक बेकाबू कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
इस दर्दनाक हादसे में पुरानी मंडी निवासी नीरज गुप्ता (40) की मौत हो गई। खून से लथपथ हालत में उन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उन्होंने देर शाम को दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक श्रीनगर के रहने वाले गुरबचन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक उन्हें सूचना मिली कि रोटरी चौक पर कार ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। मौके पर जाकर लोगों की मदद से घायल नीरज गुप्ता को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां चार घंटों के बाद इलाज के दौरान नीरज गुप्ता की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नीरज गुप्ता किसी जरूरी काम से रोटरी चौक से गुजर रहे थे कि अचानक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही नीरज गुप्ता के परिवार को सूचित किया गया तो वह तुरंत अस्पताल की ओर भागे। पुलिस ने कार को सीज कर लिया। इससे पहले सड़क हादसे के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करके मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन