फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   millions extracted fraud

धोखाधड़ी कर निकाले लाखों

Thu, 30 Oct 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Thu, 30 Oct 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
millions extracted fraud

धोखाधड़ी कर एटीएम से लाखों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। करीब आधा दर्जन उपभोक्ता इसके शिकार हुए हैं। जब उन्होंने खातों की जांच की तो इसमें से रुपये निकाले गए पाए गए।

विज्ञापन


उपभोक्ताओं ने बुधवार को संबंधित बैंकों की शाखा प्रबंधकों से इसकी लिखित में शिकायत की। हालांकि, देर रात तक पुलिस थाने में इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया था। उपभोक्ताओं का कहना है कि वह वीरवार को इस संबंध में पुलिस थाने में मामला दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन


विजयपुर निवासी मदन लाल, सुषमा देवी, कमलेश कुमारी, प्रेमचंद, दर्शन लाल, गुरमीत कौर और लखबिंदर सिंह ने बताया कि विजयपुर में बैंक की शाखाओं में उनके खाते हैं। एटीएम के जरिये उनके खातों से धन निकाला गया है। उनके अनुसार किसी के एक लाख रुपये तो किसी के अस्सी हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उनके अनुसार बाहरी प्रदेशों से भी एटीएम के जरिये धन निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी सतर्क हो गए हैं। गौरतलब है कि इसके पहले सांबा में सेना के जवान के खाते से एटीएम के जरिये पचास हजार रुपये निकाले गए थे। ये रुपये जालंधर कैंट से निकाले गए थे। अब एक खाताधारक के गुड़गांव से अस्सी हजार रुपये निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed