{"_id":"e4eb8e5c-ab32-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"katra-train-may-start-after-scheduled-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटड़ा के लिए ट्रेन का इंतजार हुआ लंबा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटड़ा के लिए ट्रेन का इंतजार हुआ लंबा
जम्मू/ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2013 03:26 PM IST
विज्ञापन
कटड़ा से मई महीने में ट्रेन शुरू करने के लिए पिछले कई माह से लगातार कोशिशें की जा रही हैं और कामकाज युद्ध स्तर पर जारी है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार बावजूद इसके मई में ट्रेन शुरू होने की अभी भी कोई संभावना नहीं है। कटड़ा में टनल नंबर एक में अभी कुछ तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं और अभी तक टनल के बीच काम पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
इस काम को पूरा होने में कुछ और समय लग जाएगा। कटड़ा से ट्रेन शुरू नहीं होने के कारण हरी झंडी के लिए तैयार बनिहाल काजीगुंड के बीच ट्रेन के शुरू होने में भी समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले रेलवे बोर्ड के मेकेनिकल डिवीजन की टीम ने कटड़ा में दौरा किया। दौरा करने के बाद नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड की टीम ने रिपोर्ट दी है कि टनल नंबर एक में अभी भी कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं, जिन्हें दूर करने में समय लगेगा।
टनल में पानी के रिसाव को बंद होने के लिए कुछ और समय लग सकता है। इसके अलावा कटड़ा से ट्रेन शुरू करने का सारा काम पूरा हो चुका है। इलेक्ट्रीफिकेशन, ट्रैक बिछाने, प्लेटफॉर्म इत्यादि सब बनकर तैयार हो चुके हैं।
सूत्रों ने बताया, टनल का काम पूरा नहीं होने के कारण ट्रेन जून में शुरू की जा सकती है। मई में इसके ट्रायल की भी कोई संभावना नहीं है। इस संभावना से भी इंकार नहीं किया जा रहा है कि काजीगुंड बनिहाल को पहले शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि कटड़ा से कालका जी के लिए ट्रेन भी चलाने की घोषणा रेल मंत्री पवन बंसल बजट में कर चुके हैं। रेल अधिकारी दावा कर रहे हैं कि रेल अगले कुछ महीने तक शुरू हो जाएगी लेकिन इसकी सही तारीख बताने में अधिकारियों ने असमर्थता जताई।