{"_id":"64e88dc05207edcd78d15151e569f495","slug":"employee-protest-on-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 22 Mar 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए एसआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शनिवार को प्रेस क्लब के एग्जीविशन ग्राउंड के बाहर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि मांगे पूरी न होने के कारण परेशानियां बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
आल जेएंडके एसआरटीसी वालंटियर रिटायर्ड इंप्लाइज एसोसिएशन जम्मू एंड कश्मीर के बैनर तले सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दोपहर करीब एक बजे प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान प्रधान देस राज बाली, बलविंद्र सिंह, डीएन शर्मा, बीबी शर्मा, सुरजीत सिंह आदि ने बताया कि सरकार की तरफ से अभी तक वीआरएस का पूरा लाभ कर्मचारियों को नहीं मिल सका है।
विज्ञापन