फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   city squares are facing encroachment

सिकुड़ने लगे हैं शहर के चौराहे

Fri, 12 Dec 2014 01:13 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा
ब्यूूराे/अमर उजाला, कठुअा Updated Fri, 12 Dec 2014 01:13 AM IST
विज्ञापन
city squares are facing encroachment

पार्किंग स्थल पर पर्याप्त स्थान न होने से कठुअा शहर के विभिन्न चौक-चौराहे दिन प्रतिदिन सिकुड़ते जा रहे हैं।

विज्ञापन


सबसे खस्ताहाल मुखर्जी चौक है, जहां दोपहिया वाहनों की कतारों के साथ एकमात्र यात्री शेड के आगे वाहनों को खड़ा किया जाता है। ऐसे में चौक का क्षेत्र कम हो गया है।
 
शहीदी चौक का हाल भी कुछ ऐसा ही है। आसपास कोई पार्किंग स्थल न होने के चलते वाहनों को किनारे पर ही खड़ा किया जाता है। जिला सचिवालय के पास भी नजारा कुछ ऐसा ही रहता है।
विज्ञापन


वाहनों को सड़क के दोनों और खड़ा कर दिया जाता है। इससे जिला सचिवालय के सामने कई बार जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है। शहरवासियों को सड़क विस्तारीकरण का लाभ फिलहाल मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क विस्तारीकरण के बाद पार्किंग की समस्या लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रही है। मुख्य चौक चौराहों पर बने पार्किंग स्थल की कम जगह के कारण लोगों को दिक्कतें हो रही है।

शहरवासी राहुल, विक्की, रोहित, देस राज, पृथ्वी सिंह आदि ने बताया कि सड़क विस्तारीकरण के बाद उन्हें उम्मीद थी कि जल्द ही शहरवासियों को पार्किंग सुविधा भी मिल जाएगी।


लेकिन ऐसा नहीं हो सका जिसके कारण उन्हें सड़क विस्तारीकरण का लाभ नहीं मिला। जिला सचिवालय हो या फिर कालीबड़ी चौक कहीं भी पार्किंग स्थल नहीं है।

सड़क के किनारे ही वाहनों को खड़ा किया जाता है। ऐसे में सड़कों की चौड़ाई लगभग आधी ही रह गई है। फुटपाथ पर भी अतिक्रमण के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed