{"_id":"ebb8549120604f0f7bd2595d7aa8ca9a","slug":"bcc-won-the-cricket-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीसी ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीसी ने जीता क्रिकेट मैच
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Mon, 27 Apr 2015 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस-पब्लिक क्रिकेट प्रीमियर लीग में बीसीसी बुल्स की टीम के जीत का अजय अभियान रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
बीसीसी की टीम ने जेकेपी की टीम को भी परास्त कर अपने दमखम का प्रदर्शन किया। दूसरे मैच में जम्मू खालसा किंग की टीम ने जम्मू रायल च्वाइस को हराकर अगले दौर में प्रवेश पा लिया। पहले मैच में जेकेपी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित बीस ओवर में 120 रन बनाए।
सिद्धार्थ ने टीम की ओर से सर्वाधिक 41 और राजेश गिल ने 18 रन की पारी खेली। बीसीसी की तरफ से गेंदबाज रोम्पी शर्मा ने तीन और साकिब ने दो विकेट हासिल किए। जीत के लिए जरूरी 121 रन के लक्ष्य को बीसीसी की टीम ने अहमेर के 64 रन की बदौलत हासिल कर जीत का सिलसिला जारी रखा। प्रतियोगिता में अब तक बीसीसी बुल्स की टीम कोई मैच नहीं हारी है।
विज्ञापन
दिन का दूसरा मैच जम्मू खालसा किंग और जम्मू रायल च्वाइस की टीमों के मध्य हुआ। खालसा किंग की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 142 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जीत के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जम्मू रायल च्वाइस की टीम लक्ष्य से बारह रन पीछे रहकर मुकाबला हार गई।
विज्ञापन