फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   bad condition of metador stand at railway station

रेलवे स्टेशन पर मेटाडोर स्टैंड की हालत खस्ता

Mon, 11 May 2015 01:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू Updated Mon, 11 May 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
bad condition of metador stand at railway station

जम्मू के रेलवे स्टेश्ान पर मेटाडोर स्टैंड की हालत ख्ास्ता है। इससे वाहन चालक और मुसाफिर परेशान हैं।राज्य में स्थित धार्मिक स्थल वैष्णो देवी की यात्रा करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से काफी संख्या में यात्रियों का रोजाना मंदिरों के शहर जम्मू में स्थित रेलवे स्टेशन में आना होता है। ट्रेनों पर लंबा सफर तय करके लोग जम्मू पहुंचते हैं।

विज्ञापन


वहीं रेलवे स्टेशन से बाहर आते ही मेटाडोर स्टैंड की ऊबड़-खाबड़ हालत और टूटी-फूटी सड़कों से यात्रियों को ज्ञात हो जाता है कि वह मंदिरों के शहर जम्मू में पहुंच गए हैं। रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर रेलवे स्टेशन की होर्डिंग की खस्ता हालत से साफ जाहिर हो जाता है कि रेलवे प्रशासन रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार से लेकर रेलवे स्टेशन परिसर को कितना व्यवस्थित बनाये रखने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन परिसर तक एसआरटीसी बस लेकर पहुंचने वाले चालक परमवीर सिंह, सुरजीत सिंह और बलदेव राज ने बताया कि मेटाडोर स्टैंड में बस को उतारते समय ऊबड़-खाबड़ सड़क होने की वजह से बसों के डंपर और इंजन पोर्शन के टकराने से बस क्षतिग्रस्त हो जाती है जिसके कारण उनकी बसों की हालत खराब हो जाती है। उन्होंने कहा कि मेटाडोर स्टैंड और सड़कों को ठीक किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed