फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Army catches 22 students of Army Goodwill School in JK

टीचर से नाराज हो पीओके जा रहे 22 छात्र एलओसी पर पकड़े

Tue, 21 Jul 2015 08:47 AM IST
Updated Tue, 21 Jul 2015 08:47 AM IST
विज्ञापन
Army catches 22 students of Army Goodwill School in JK

जम्मू और कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना के गुडविल स्कूल के 22 छात्रों का एलओसी के पास पकड़ा जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। चर्चा है कि अपने अध्यापकों से नाराज ये छात्र पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) जाने की फिराक में थे। चर्चा है कि इन छात्रों ने वहां तक पहुंचने के लिए गूगल-मैप का प्रयोग किया।

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो यह घटना करीबन 15 दिन पुरानी है, जब सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल (आरआर) के जवानों ने करीब 22 छात्रों को एलओसी के पास भारतीय क्षेत्र में लगभग तीन किलोमीटर अंदर बोवन गांव में पकड़ा था। यह सभी छात्र कुपवाड़ा जिले के अंतर्गत बडकूट आर्मी गुडविल स्कूल के छात्र है और सभी की उम्र 12 से 15 साल के बीच है। लेकिन पुलिस का कहना है कि छात्र वहां पिकनिक मनाने गए थे। उनके पीओके जाने की योजना की बात अफवाह है।
विज्ञापन


छह जुलाई को यह छात्र सुबह घर से स्कूल के लिए निकले थे, लेकिन स्कूल नहीं पहुंचे। वह बस में सवार होकर जच्लडारा पहुंचे। वहां से उन्होंने एलओसी की ओर पैदल सफर शुरू किया। इसके लिए उन्होंने जंगल का छोटा रास्ता चुना। एलओसी से तीन किमी पहले बोवन-वटसर गांव के बाहरी क्षेत्र में गश्त कर रहे सेना की 21 आरआर के जवानों ने उन्हें पहले आतंकी समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने अफवाह करार दिया

Army catches 22 students of Army Goodwill School in JK

जवानों ने चेतावनी देते हुए राइफल तानी तो इन छात्रों ने अपने हाथ ऊपर कर दिए। इसके बाद जब उन्होंने इन्हें अपनी हिरासत में लिया, तो छात्रों की बातें सुनकर हैरान रह गए।

शुरुआती जांच के बाद सेना के अधिकारियों ने स्कूल प्रशासन और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सभी छात्रों को उनके परिवार को सौंपा गया। बताया जाता है कि यह छात्र कथित तौर पर अपने स्कूल के अध्यापकों से नाराज थे और उन्हें सबक सिखाने के लिए पीओके जाना चाहते थे।

वहीं पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह अफवाह है कि वह एलओसी पार करने की फिराक में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed