{"_id":"d865b1179caaf18aba9f4849b44987b9","slug":"accused-on-9-days-remand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवानी हत्याकांड: आरोपियों की नौ दिन रिमांड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवानी हत्याकांड: आरोपियों की नौ दिन रिमांड बढ़ी
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Sat, 09 May 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवानी हत्याकांड में पकड़े दंपति को कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने 9 दिन रिमांड पर लेने की अनुमति दी। शुक्रवार को पुलिस ने पुंछ के एक सरकारी शिक्षक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। राजोरी के भी एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। बताया जा रहा है कि राजोरी के संदिग्ध को छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम ने शुक्रवार को पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में भी छापेमारी कर डोडा की रहने वाली युवती की तलाश की।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में करीब एक दर्जन लोगों से पूछताछ की और सैक्स रैकेट की जानकारी जुटाई। यह सारे लोग शिवानी के सर्कल में थे। आरोपी दंपति के फोन नंबरों पर भी हुई बातचीत के नंबरों पर पुलिस ने पूछताछ की है। हालांकि पुलिस के उच्च अधिकारी अभी इस मामले में कुछ जानकारी नहीं दे रहे।
विज्ञापन
मामले के जांच अधिकारी और सिट के सदस्य गांधीनगर के एसएचओ परमजीत सिंह का कहना है कि रविवार तक इस मामले के सुलझने के आसार हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है, इनके बताने पर भी कुछ सरकारी कर्मियों और कारोबारियों से भी पूछताछ हो रही है।
विज्ञापन