फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ABVP performance by

अभाविप ने किया प्रदर्शन

Wed, 13 May 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Wed, 13 May 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
ABVP performance by

जम्मू यूनिवर्सिटी द्वारा शुरू किए सेमेस्टर सिस्टम को पूरी तरह से विफल करार देते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंगलवार को जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रबंधन को बदइंतजामी के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए परिषद के बैनर तले छात्रों ने कॉलेज मार्ग को नहर चौक पर जाम कर दिया। लगभग डेढ़ घंटे तक सड़क पर बैठे विद्यार्थियों ने सेमेस्टर सिस्टम को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

 
कॉलेज मार्ग पर प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई के अध्यक्ष आकाश अंदोत्रा ने कहा कि इस समय परीक्षा परिणामों में जो हालत हुई है, उसे देखकर लग रहा है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में हुई चेकिंग के कारण युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उस पर पुनर्मूल्यांकन की फीस इतनी अधिक है कि यह गरीब विद्यार्थियों की जेबों पर अतिरिक्त बोझ है। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर सिस्टम में परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में होती हैं जबकि इस बार जनवरी में परीक्षाएं आयोजित करवाई गई।


उन्होंने रोष प्रकट करते हुए कहा कि दस मई को परीक्षा परिणाम घोषित हुए तो दूसरी ओर बीस मई से अगले सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष मयंक बगोत्रा ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन को इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शनकारियों में परिषद के नगर अध्यक्ष नवीन जसरोटिया, रघुदीप सिंह अंदोत्रा, मनोज राजपूत, कार्तिक राजपूत, अनुज शर्मा, दिनेश, नितिश खजूरिया आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed