फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पूर्व सांसद, विधायक का भाजपा में जाना लगभग तय

पूर्व सांसद, विधायक का भाजपा में जाना लगभग तय

Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। उधमपुर डोडा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह और बिश्नाह विधानसभा क्षेत्र से जम्मू स्टेट मोर्चा के विधायक अश्विनी शर्मा का भाजपा में जाना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कठुआ में 12 अगस्त को शक्ति प्रदर्शन रैली में पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह और 16 अगस्त को बिश्नाह में रैली में जम्मू स्टेट मोर्चा के विधायक अश्विनी शर्मा भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बिश्नाह में रविवार को बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अश्विनी शर्मा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने और 16 अगस्त को क्षेत्र में हो रही रैली में किसी बड़े दल का दामन थामने के संकेत दिए गए। इससे लगभग साफ है कि वह भाजपा का दामन थामेंगे। वहीं, कांग्रेस छोड़ चुके पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह का भाजपा में शामिल होना लगभग तय है। कयास लगाए जा रहे हैं कि 12 अगस्त को कठुआ में रैली के दौरान में चौधरी लाल सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। पूर्व सांसद और विधायक की रैलियों में भाजपा के किसी बड़े नेता के शामिल होने की भी अटकलें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed