{"_id":"27-49313","slug":"Jammu-49313-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य के प्रवेशद्वार पर पहले जत्थे का होगा भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य के प्रवेशद्वार पर पहले जत्थे का होगा भव्य स्वागत
Jammu
Updated Tue, 24 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कठुआ। श्री अमरनाथ यात्रा के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। 28 जून से प्रस्तावित इस यात्रा के लिए तमाम सरकारी विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। इस बीच रियासत में पहले जत्थे के लिए विशेष इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं। पहले जत्थे का स्वागत राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर में 26 जून की सुबह किया जाएगा। इसे यादगार बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में जिला उपायुक्त कठुआ जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक अमले ने लखनपुर का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही भव्य स्वागत समारोह के लिए विभिन्न विभागों को 25 जून तक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश जारी कर दिए गए। श्री अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का पहला जत्था जैसे ही लखनपुर पहुंचेगा, उन्हें हार पहनाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। बाकायदा एक समारोह श्रद्धालुओं को समर्पित होगा। जिला उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीते वर्ष भी पहले जत्थे का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया था। इस दफा और बेहतर इंतजामों के साथ श्री अमरनाथ यात्रियों के स्वागत की योजना है। पानी, बिजली और सड़क से जुड़े महकमों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं। लखनपुर रियासत का पहला स्टेशन है, लिहाजा यात्रियों को पहले पड़ाव पर शानदार स्वागत के बाद आगे भेजा जाएगा।
विज्ञापन