फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   गुजरात से साइकिल यात्रा उधमपुर पहुंची

गुजरात से साइकिल यात्रा उधमपुर पहुंची

Mon, 23 Jun 2014 05:33 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 23 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
उधमपुर। श्री अमरनाथ में बाबा बर्फानी के दर्शनों को गुजरात से रवाना साइकिल यात्रियों का दल रविवार को करगिल हनुमान मंदिर पहुंचा। साइकिल यात्रियों का कहना था कि उनका उद्देश्य सबसे पहले बाबा बर्फानी के दर्शन करना है और वह इसमें कामयाब होकर ही रहेंगे।
विज्ञापन

दोपहर करीब 12 बजे चारों साइकिल यात्री करगिल हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां सभी ने विश्राम किया। नागजीवाड़ा, विपिन जोशी, कृष्णानंद व रविंद्र वर्मा ने बताया कि चारों ने एक जून को गुजरात से अपनी साइकिल यात्रा को आरंभ किया था। चारों विभिन्न राज्यों से होकर अजमेर गए। इसके बाद पंजाब के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। जहां माथा टेकने के बाद कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर आज उधमपुर शहर में पहुंचे हैं। आज चारों उधमपुर में रात गुजार कर आराम करेंगे और फिर सोमवार सुबह भोले के जयघोष लगाते हुए बाबा बर्फानी के दरबार की तरफ रवाना हो जाएंगे। उनका उद्देश्य यात्रा के पहले जत्थे के साथ सबसे पहले दर्शन करना हैं। वह सही समय पर घाटी पहुंच कर अपनी मंजिल की तरफ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed