{"_id":"27-48013","slug":"Jammu-48013-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक के खिलाफ प्रदर्शन, नारेबाजी
Jammu
Updated Wed, 21 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू (ब्यूरो)। डोगरा फ्रंट और शिव सेना जम्मू-कश्मीर के सदस्यों ने मंगलवार को सीज फायर का बार बार उल्लंघन करने के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद पाक ने अपनी नापाक हरकतों को बढ़ा दिया है। जिसे नई सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। प्रधान अशोक गुप्ता ने कहा कि सीमा पार से घुसपैठ करवाकर आतंकियों को इस पार भेजने की कोशिशें हो रही हैं। भारत में हालात बिगाड़ने के लगातार प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई की कि नई सरकार सीज फायर उल्लंघन को रोकने के लिए उचित कदम उठाएगी। प्रदर्शन में राज सिंह, प्रेम कुमार, संदीप, गीता, वीना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन