फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   रामराज और गुलाम ने जीती मैराथन दौड़

रामराज और गुलाम ने जीती मैराथन दौड़

Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 22 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। राज्य पुलिस की ओर से रविवार को करवाई गई जम्मू मैराथन 2013 (रन फार फन) में युवाओं के साथ वेटरन ने भी जोश दिखाया। मैराथन में विभिन्न वर्गों में बच्चों के साथ बड़ों ने खूब दौड़ लगाकर उत्साह बढ़ाया। इस दौरान संबंधित रूटों पर ट्रैफिक को बंद रखा गया था। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत करवाई गई इस मैराथन में आम लोगों के साथ सुरक्षाबलों के प्रतिभागियों ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

गुलशन ग्राउंड से शेड्यूल समय पर गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू के साथ डीजीपी अशोक प्रसाद सहित अन्य आला अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रन फार फन को रवाना किया। इसमें मैराथन सिविलियन वर्ग के 42 किलोमीटर दौड़ में चेस्ट नंबर 649 के राम राज ने बाजी मारी। चेस्ट नंबर 17 के विजय शर्मा को दूसरे और चेस्ट नंबर 93 के मुज्जफर मकबूल को तीसरे स्थान से संतुष्टि करनी पड़ी। इसके अलावा चेस्ट नंबर 2 के दानिश रशीद चौथे और चेस्ट नंबर 4 के शिवानंद पांचवें स्थान पर रहे। सर्विसेस/सीपीओएस वर्ग में चेस्ट नंबर 678 के गुलाम मोहम्मद पहले, चेस्ट नंबर 628 के रियाज अहमद दूसरे, चेस्ट नंबर 715 के पुरुषोत्तम शर्मा तीसरे, चेस्ट नंबर 752 के राम निवास चौथे और चेस्ट नंबर 669 के उदयवान सिंह पांचवें स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग के 21 किमी. मैराथन में चेस्ट नंबर 308 के राजेश कुमार ने बाजी मारी।
विज्ञापन

चेस्ट नंबर 21 के रंजीत सिंह दूसरे, चेस्ट नंबर 23 के एम लाल निवासी गोल गुजराल जम्मू तीसरे, चेस्ट नंबर 380 के कुलदीप शर्मा चौथे और चेस्ट नंबर 315 के जगदेव सिंह पांचवें स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर 17 आयु में 12 किमी. मैराथन में चेस्ट नंबर 108 की जसप्रीत कौर ने बाजी मारी। चेस्ट नंबर 12 की ज्योति देवी दूसरे, चेस्ट नंबर 205 की इफराह अंजुम तीसरे, चेस्ट नंबर 239 की माही शर्मा चौथे और चेस्ट नंबर 210 की सोम्या शर्मा पांचवें स्थान पर रही। लड़कों के 12 किमी. मैराथन में चेस्ट नंबर 759 के कनित गोरंग पहले, चेस्ट नंबर 1381 के अभिषेक दूसरे, चेस्ट नंबर 138 के नीरज मन्हास तीसरे, चेस्ट नंबर 1182 के आजाद चौथे और चेस्ट नंबर 395 के इमरान खान पांचवें स्थान पर रहे। लड़कों के स्पून रेस में अंश परिहार ने सबको पछाड़ा। अर्जुन दूसरे और अनिरुद्ध तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में मुस्कान कोतवाल ने बाजी मारी। सोनिया को दूसरा और रिया को तीसरा स्थान मिला। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में आशा शर्मा ने सबको शिकस्त दी। प्रियंका कौल को दूसरा और नीलम शर्मा को तीसरा स्थान हासिल हुआ। मैराथन के दौरान योगा प्रदर्शन, सीनियर सिटीजन के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर, बैंड आदि गतिविधियां की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed