{"_id":"27-28631","slug":"Jammu-28631-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लाक स्तर पर हों एलपीजी डीलर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक स्तर पर हों एलपीजी डीलर
Jammu
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रियासत में रसोई गैस उपभोक्ताओं को घरों के पास ही गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने को सुनिश्चित करने के लिए उपभोक्ता और जन वितरण मंत्री चौधरी मोहम्मद रमजान ने आयल कंपनियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उपभोक्ता मामले के मंत्री ने वीरवार को आयल इंडस्ट्रीज जम्मू कश्मीर की ओर से आयोजित तेल और गैस संरक्षण पखवाड़े के समापन समारोह में कहा कि रियासत में गैस एजेंसियों की कमी की वजह से उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और समय की जरूरत है कि ब्लाक स्तर पर डीलरशिप को मंजूर किया जाए।
उन्होंने इस संबंध में गैस कंपनियों को जल्द कदम उठाने को कहा ताकि एलपीजी की कालाबाजारी पर भी रोक लग सके और उपभोक्ताओं को घरों के पास ही एलपीजी उपलब्ध हो। उन्होंने कहा कि कुपवाड़ा जिले में आठ लाख की आबादी पर केवल दो गैस एजेंसियां ही हैं। इससे लोगों को खासी दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने सब्सिडी कैप को छह से बढ़ाकर नौ करने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर रियासत में भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सब्सिडी कैप को कम से कम 12 करने की जरूरत है। उन्होंने आयल कंपनियों के अधिकारियों से कहा कि वह 31 मार्च 2013 तक होम डिलीवरी को पूरी रियासत में बहाल करें। मौके पर आयल कंपनियों के राज्य स्तरीय को-आर्डिनेटर आरके साहाब, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी कुमार गुप्ता ने भी अपने विचार प्रकट किए। समारोह के अंत में पखवाड़े दौरान विभिन्न स्कूलों में करवाई गई प्रतियोगिताओं के विजेताओं में पुरस्कार भी वितरित किए।