{"_id":"27-28613","slug":"Jammu-28613-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसोें में दो की मौत, 26 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसोें में दो की मौत, 26 यात्री घायल
Jammu
Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/अखनूर। शहर और आसपास के इलाकों में हुए विभिन्न सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 लोग घायल हो गए। घायलों में से ज्यादातर को जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ठाठरी के पास एक ट्रक खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। रामबन निवासी 24 वर्षीय हरदीप सिंह को पहले उधमपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया। लेकिन हरदीप ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह पहुंचाया। मजालता के पास हुए एक अन्य हादसे में तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। नन्ही लक्ष्मी अपने परिवार के साथ सड़क पार कर रही थी, इसी दौरान उसे बाइक ने टक्कर मार दी।
उधर, अखनूर के पास बारातियों से भरी एक मेटाडोर चालक का संतुलन खोने से पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। जिससे करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन महिलाओं सहित पांच लोगों को जीएमसी रेफर किया गया। शेष का अखनूर अस्पताल में इलाज चल रहा है। बुधवार रात करीब 11.30 बजे गांव गजनासू से नारायण गई बारात वापस आ रही मेटाडोर (जेके02एसी9787) गांव कारंगी के पास चालक द्वारा संतुलन खोने पर मार्ग के किनारे एक पेड़ से टकराकर पलट गई। घटना के बाद सभी घायलों को सब जिला अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल किया गया। सुषमा देवी (50), सूमा देवी (65), संतोष देवी (25), प्रीति देवी (13) और बैजनाथ (50) की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों में रामेश प्रकाश निवासी बारनाई (जम्मू), विजय निवासी नई बस्ती, शीगाराम निवासी गढ़ीघड़, विजय कुमार निवासी कानाचक्क, रानी देवी निवासी दोमाना और साहिल शर्मा निवासी भरत नगर का उपचार सब जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद चालक घटनास्थल से फरार हो गया।
बागे बाहु के पास कार पलटने से छह लोग घायल हो गए। डिगियाना निवासी राजेश कुमार, माहौर निवासी मोहम्मद अदरीश, अब्दुल लतीफ, मुश्ताक, बिलाल अहमद और उस्ताद मोहल्ला निवासी परवेज अहमद को घायल अवस्था में जीएमसी में दाखिल करवाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, अखनूर रोड पर दोमाना के पास दो कारों में भिड़ंत होने से पांच लोग जख्मी हो गए। घायल सोमा देवी, चुनी लाल, चमन लाल, विजय ुकमार और किरपाल सिंह (सभी निवासी आरएस पुरा) को जीएमसी में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है।