{"_id":"27-28386","slug":"Jammu-28386-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस के लिए ट्रैफिक में बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस के लिए ट्रैफिक में बदलाव
Jammu
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। गणतंत्र दिवस पर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव होगा। समारोह स्थल के आसपास चौक-चौराहों से कोई भी गाड़ी नहीं गुजरेगी। एसएसपी ट्रैफिक मनमोहन सिंह के आदेश के अनुसार, अखनूर रोेड से आने वाली सभी बसें और अन्य सार्वजनिक गाड़ियां बख्शीनगर पुल और महेशपुरा चौक तक ही चलेंगी। इन गाड़ियोें को बस स्टैंड में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वैसे ही गांधीनगर विक्रम चौक से शहर की तरफ जाने वाली गाड़ियां फ्लाई ओवर और गुज्जर नगर के पुल से जाएंगी।
उधमपुर-कटड़ा की ओर जाने वाली गाड़ियां मांडा से रवाना की जाएंगी। जबकि इस रास्ते से आकर कठुआ की तरफ जाने वाली गाड़ियों को नगरोटा से ही सीधे सिद्दड़ा बाइपास से जाने की अनुमति होगी। ज्यूल चौक, कैनाल रोड पर कोई गाड़ी नहीं चलेगी। इसी तरह आरएसपुरा और कठुुआ जाने वाली बसेें तथा मेटाडोर सतवारी चौक से चलेंगी। समारोह स्थल आने वाले गेस्ट की गाड़ियां साइंस कालेज और कामर्स कालेज में खड़ी हाेंगी। जबकि वीआईपी गाड़ियां अभिनव थियेटर में लगाई जाएंगी।
सेना की जो गाड़ियां समारोह स्थल तक पहुंचेगी उनके लिए भी एडवाइजरी तैयार की गई है। नगरोटा से आने वाली सेना की गाड़ियां बख्शीनगर पुल से कैनाल रोड आकर साइंस कालेज के क्रिकेट ग्राउंड तक आएंगी। गांधीनगर से आने वाली सेना की गाड़ियां सीधे फ्लाईओवर से महेशपुरा चौक, बख्शीनगर से कैनाल रोड़ पहुंचकर साइंस कालेज के क्रिकेट ग्राउंड तक आएंगी। आम पब्लिक जिनके पास पास नहीं है वे अपनी गाड़ियां प्रदर्शनी ग्राउंड, शमशान घाट और सिटी स्केवयर के नजदीक खड़ा करके पैदल मौलाना आजाद स्टेडियम में पहुंच सकते हैं। सिटी क्षेत्र सेे आने वाली सरकारी बसें बस स्टैंड तक आएंगी। सेंट पीटर्स स्कूल के बाहर लोगों को उतारकर बस स्टैंड के अंदर चली जाएंगी।