{"_id":"27-25952","slug":"Jammu-25952-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्तफा पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चले : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्तफा पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चले : भाजपा
Jammu
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश भाजपा ने नेकां नेता डॉ. मुस्तफा कमाल को लगातार देश विरोधी बयान देने के लिए उन पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा चलाने की मांग केंद्र सरकार से की है। मुस्तफा की देश विरोधी बयानबाजी कांग्रेस की शह पर चल रही है। भाजपा इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं चलेगी। केंद्रीय मंत्री डॉ. फारूक अब्दुल्ला की इस संबंध में सफाई नाकाफी है। शनिवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और विधायक अशोक खजूरिया ने नेकां और कांग्रेस को इस मसले पर कटघरे में खड़ा किया।
अशोक खजूरिया ने कहा कि डॉ. मुस्तफा कमाल जैसे लोग देश के लिए खतरा है। ऐसे लोगों की जगह जेल में है। लिहाजा केंद्र सरकार तुरंत कार्रवाई करे। खजूरिया ने कहा कि अगर कांग्रेस डॉ. मुस्तफा कमाल की देश विरोधी टिप्पणियों से सहमत नहीं है, तो उसे अलग होना चाहिए। मुस्तफा के बयानों पर साझा सरकार में शामिल कांग्रेसी मंत्रियाें की खामोशी इस बात का प्रमाण है, कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर में नेकां की चाटुकारिता कर रही है। इसका नुकसान आम आदमी खासकर राष्ट्रवादी समाज को उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस के कुर्सी ही सुप्रीम है।
विधायक अशोक खजूरिया के मुताबिक डॉ. मुस्तफा कमाल अब संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरू को न्यायालय द्वारा दी गई सजा को भी गलत करार देने लगे हैं। अफजल गुरू संसद पर हमले का दोषी, उसका बचाव करने वाले साफतौर पर राष्ट्रद्रोही है, इसका संज्ञान डिप्टी सीएम तारा चंद से लेकर निचले स्तर के कांग्रेसी मंत्री क्यों नहीं ले रहे। कांग्रेस को इसका जवाब देना चाहिए।