फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एक्सईएन, एईई, जेई और ठेकेदारों पर मामला दर्ज

एक्सईएन, एईई, जेई और ठेकेदारों पर मामला दर्ज

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। विजिलेंस ने अखनूर तहसील में कई सड़क निर्माण में हुए घोटाले का मामला दर्ज किया है। मामला पीडब्लयूडी डिवीजन तीन के एक्सईएन सीता राम डोगरा, सब डिवीजन अखनूर के तत्कालीन एईई मनोज कोहली, जूनियर इंजीनियर रोहित खजूरिया व रमन पंडोह और ठेकेदार रतन चंद, किरपाल सिंह, केवल खजूरिया और देवराज के खिलाफ लाखों रुपये की हेराफेरी का है।
विज्ञापन

विजिलेंस जांच के अनुसार शिकायत मिली कि अखनूर में पीडब्लूडी के डिवीजन तीन में हेराफेरी करके 76 लाख रुपये निकाल लिए गए। सीता राम डोगरा, रमन पंडोह, मनोज कुमार और नरेंद्र कुमार ने प्राइवेट ठेकेदार रतन चंद, किरपाल, केवल खजूरिया और देवराज ने आपराधिक साजिश रचकर 5,47,474 रुपये चार काम केे लिए निकाल लिए। असल में चारों काम हुए ही नहीं थे, जो पीडब्लयूडी के अखनूर डिवीजन में कराए जाने थे। इन सरकारी अधिकारियों ने इस तरह, 8, 31,524 रुपये सर्विस टैक्स के खाते से भी बचाए जो काम पूरा करने की एवज में ठेकेदारों को जमा कराने होते हैँ।
विज्ञापन

सीता राम डोगरा ने टेंडर आमंत्रित कराए बगैर ही सोहल से बडयाल तक मुख्य सड़क, योल रोड़, यदरगला मनावर रोड़ और भलवाल कंगन रोड़ के निर्माण का काम अपने करीबी ठेकेदारों को अलाट कर दिया, जिसका काम ही नहीं हुआ। उसमें मलबा उठाने के लिए भी 5, 47,474 रुपये निकाल लिए। टेंडर प्रक्रिया के दौरान पूरे काम का 8, 31,524 रुपये भी सर्विस टैक्स के तौर पर बचा लिया। एईई मनोज कोहली ने पूरी जानकारी थी कि जूनियर इंजीनियर रमन पंडोह और नरेंद्र कुमार ने फर्जी रिकार्ड पेश किया है। उस पर हस्ताक्षर कर दिए। रमन पंडोह ने सोहल से बडयाल और नरेंद्र कुमार ने योल रोड और गाला रोड़ के निर्माण के दस्तावेज तैयार किए। इस मामले में 13,78, 998 रुपये सरकारी खजाने का चुना लगाया गया और सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed