{"_id":"27-25933","slug":"Jammu-25933-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव ः भाजपा का घोषणा पत्र जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव ः भाजपा का घोषणा पत्र जारी
Jammu
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। एमएलसी चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा ने पार्टी मुख्यालय में शुक्रवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी ने पंच - सरपंचों को लुभाने के लिए उनको महावार मानदेय दिलाने, संविधान के 73वें संशोधन को लागू कराने, बीमे और सुरक्षा की व्यवस्था कराने का वादा किया है। इस मुद्दों पर चुनाव जीतने की सूरत में पार्टी के एमएलसी संघर्ष भी करेंगे। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष शमशेर सिंह मन्हास ने सीनियर पदाधिकारियों और नेताओं की मौजूदगी में घोषणा पत्र जारी करते हुए यह ऐलान किए।
इस मौके पर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष मन्हास ने एमएलसी चुनाव में प्रचार के लिए सरकारी मशीनरी के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग का आरोप भी नेकां-कांग्रेस की साझा सरकार पर लगाया। मन्हास ने कहा कि सरकार ने पंच - सरपंचों को लुभाने के लिए अपनी सभी सेवाओं को चुनाव प्रचार में समर्पित कर दिया है।
वह इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी करेंगे। मन्हास ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में साझा सरकार पंचायतों को अधिकार देने में भी नाकामयाब रही है। लिहाजा समय आ गया है कि अब पंच - सरपंच भी एमएलसी चुनने का फैसला सोच समझ कर रहे। सरकार ने हमेशा अधिकारों के नाम पर पंच - सरपंचों को ठगा है। भाजपा के प्रत्याशी कर्नल उत्तम सिंह और रछपाल वर्मा पंच - सरपंचों के सामने के एक बेहतर विकल्प है। भाजपा हमेशा पंच - सरपंचों के हक लिए संघर्ष करती रहेगी। जब तक पंचायती नुमाइंदों को न्याय नहीं मिलता। इस मौके पर विधायक अशोक खजूरिया, जुगल किशोर शर्मा, बंसी लाल भारती, डॉ. जितेंद्र सिंह, सत शर्मा सीए, चंद्र मोहन शर्मा और बलवीर राम रतन आदि सीनियर नेता और पदाधिकारी भी मौजूद थे।