फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जिंदा जले युवकोें का अंतिम संस्कार किया

जिंदा जले युवकोें का अंतिम संस्कार किया

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू/दोमाना। दो दिन पहले सैनिक कालोनी के पास कार में आग लगने से जिंदा जले तीन युवकों में से दो का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। जीएमसी पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल उमा शंकर के बेटे सुनील कुमार (निवासी लोअर रूप नगर) का संस्कार पुरमंडल में किया गया, जबकि दूसरे युवक संदीप सिंह (निवासी बन तालाब) का संस्कार शक्ति नगर शमशान घाट में किया गया। देर रात दोनों युवकों की पहचान होने के बाद सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों को सौंपे गए। उल्लेखनीय है कि तीसरे युवक शुभम की एक दिन पहले ही पहचान हो जाने के कारण उसका संस्कार मंगलवार को ही कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि दोनों युवक संदीप और सुनील एक विवाह समारोह की फोटोग्राफी कर रहे थे। रात लगभग 12 बजे के बाद वे शुभम के साथ कार में घूमने के लिए निकले थे। इसके बाद यह हादसा हुआ। दोनों मृतकों में कई समानताएं पाई गईं। मसलन दोनों मृतकों के तीन-तीन भाई थे। दोनों युवक अपने भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। दोनों एक साथ फोटोग्राफी करते थे। दोनों की पहचान भी मंगलवार देर रात हुई। दोनों का अंतिम संस्कार भी अगले दिन हो पाया। दोनों के शव इतने बुरी तरह जले थे कि पहचान ही नहीं हो पा रही थी। दोनों शवों की हालत खराब होने के कारण पोस्टमार्टम के तुरंत बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि संदीप सिंह के पिता विक्रम सिंह मूल रूप से कश्मीर के कुलगाम क्षेत्र के रहने वाले हैं। पिछले एक साल से वे बन तालाब स्थित गंगा नगर इलाके में किराए के मकान पर रह रहे हैं। संदीप की मां गुड्डी देवी को जब बेटे की मौत का पता चला तो उसकी हालत खराब हो गई। उन्हें बार-बार संभालना पड़ रहा था। उधर, सुनील के शव को जीएमसी मार्चरी से घर लाया गया और कुछ क्षणों बाद ही उसे पुरमंडल ले जाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed