फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अवैध बसाहट से मिलती है मदद

अवैध बसाहट से मिलती है मदद

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू में पिछले कई सालों से बड़ी तादाद में ऐसे लोग बाहर से आकर बस गए हैं जिनकी शिनाख्त का कोई जरिया पुलिस के पास नहीं है। तमाम राज्यों से आए लोगों की यह बसाहट आतंकियों के लिए सहूलियत का सबब बन जाती है। वे बड़ी आसानी से बीच इन्हीं के बीच में पनाह लेते हैं और अपनी कारगुजारी को अंजाम देकर भाग निकलते हैं। नरवाल में ग्रेनेड हमले के बाद भठिंडी इलाके में वन विभाग की जमीन पर हुए अवैध कब्जों का मुद्दा उठ गया है। इस इलाके में सैकड़ों कनाल वन विभाग की जमीन पर हुए अवैध कब्जों को हटाने की मांग प्रदेश भाजपा, शिव सेना हिंदुस्तान और जेकेडीएफ आदि संगठनों ने की है।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और जम्मू ईस्ट से विधायक अशोक खजूरिया का कहना है कि आतंकी हमला जम्मू शहर में देश विरोधी तत्वों के सक्रिय होने का प्रमाण है। खजूरिया ने कहा कि सरकार सिर्फ गिलानी जैसे अलगाववादियों के एजेंडों को पूरा करने में जुटी है। जेकेडीएफ के चेयरमैन अनिल गुप्ता ने भी ग्रेनेड हमले की निंदा करते हुए मृतक के सगे संबंधियों को कम से काम पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद और उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और घायलों को भी तुरंत एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की।
विज्ञापन

शिव सेना हिंदुस्तान के प्रमुख पंडित राजेश केसरी और उपाध्यक्ष विक्रांत कपूर ने कहा कि जब तक नरवाल, भठिंडी और सुंजवां इलाकों में वन विभाग की जमीन पर अवैध कब्जों का सिलसिला चलता रहेगा, ऐसी घटनाएं होती रहेंगी। होना तय है। क्याेंकि जम्मू की डेमोग्राफी तब्दील करने की कोशिशें चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed