फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   sargoshiya is first bollywood film to have its premiere in kashmir

#Sargoshiyan: 40 साल बाद हुआ कश्मीर में फिल्म का प्रीमियर

Wed, 17 May 2017 07:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर Updated Wed, 17 May 2017 07:20 PM IST
विज्ञापन
 sargoshiya is first bollywood film to have its premiere in kashmir
सरगोशियां

हिंदी फिल्म 'सरगोशियां' का प्रीमियर डल झील के किनारे स्थित एसकेआईसीसी के आडिटोरियम में हुआ। यह पहला मौका है जब बॉलीवुड की किसी फिल्म का प्रीमियर कश्मीर में हुआ है। यह इसलिए भी खास है, क्योंकि 1990 के दशक के बाद श्रीनगर में पहली बार बड़े परदे पर किसी फिल्म का प्रदर्शन हुआ। 

विज्ञापन


आतंकवाद पनपने के साथ ही कश्मीर के सभी 13 सिनेमाघरों में ताले लटक गए थे। इसके चलते घाटी के कई युवाओं ने तो आज तक सिनेमाघर देखा ही नहीं है। प्रीमियर के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, शिक्षा मंत्री अलताफ बुखारी, आसिया नक्कास सहित कई नामचीन लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


कश्मीर घूमने आए तीन दोस्तों की कहानी पर बनी इस फिल्म में टॉम आल्टर, फरीदा जलाल, अलोक नाथ, शहबाज खान आदि कलाकारों के अलावा दोस्तों के किरदार में इंद्रनील सेनगुप्ता, हसन जैदी और सारा खान हैं। हालांकि दर्शकों में जेएंडके बैंक और पर्यटन विभाग से जुड़े लोगों की तादाद ही ज्यादा थी, फिर भी श्रीनगर में प्रीमियर होना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर में सिनेमाघर फिर से खोले जाने की जरूरत पर जोर देकर कहा कि अगर पाकिस्तान में सिनेमाघर चल सकते हैं तो कश्मीर में क्यों नहीं। यहां के बच्चों को क्यों मनोरंजन से रोका जाता है।


वरिष्ठ अभिनेता आलोक नाथ ने कहा कि 40 साल बाद कश्मीर आकर बहुत अच्छा लगा। इमरान खान ने कहा मेरा सपना था कश्मीर के कलाकारों के साथ कश्मीर में फिल्म को शूट करने का। इस फिल्म ने वह पूरा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed