{"_id":"5e85f7708ebc3e72be0294f3","slug":"two-jawan-injured-in-pakistani-shelling-in-balakote118","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट में पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय सेना के 2 जवान घायल","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
बालाकोट में पाकिस्तानी गोलाबारी में भारतीय सेना के 2 जवान घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुंछ। वीरवार को भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर पिछले कई दिनों की तरह अपने नापाक हरकत को जारी रखते हुए जिले की मेंढर सबडिवीजन बालाकोट क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोटरों से भारी गोलाबारी की गई इस गोलाबारी में भारतीय सेना की 14 पंजाब रेजीमेंट के दो जवान घायल हो गए जिन्हें प्राथमिक उपचार के उपरांत सैन्य अस्पताल राजोरी भेजा गया। जहां घायल जवानों की पहचान नायब सूबेदार सतपाल और हवलदार धर्मपाल के रूप में हुई है। घायल जवानों को मामूली चोटें आई हैं। गोरतलब है कि पाकिस्तान की तरफ से पिछले कई दिनों से जिले में नियंत्रण रेखा पर युद्धविराम का उल्लंघन कर गोलाबारी की जा रही है जिसका भारतीय सेना की तरफ से भी मुंह तोड़ जवाब दिया जा रहा है सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कल देर रात पाकिस्तानी सेना ने पुंछ जिले के बालाकोट क्षेत्र और राजोरी जिले के तारकुंडी क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी शुरू की थी।जिसका भारतीय सेना भी मुंह तोड़ जवाब दिया गया इस गोलाबारी के दोरान आज सुबह तड़के पाकिस्तानी गोलाबारी के दौरान एक मोर्टार भारतीय सेना की चौकी के पास आ गिरा जिसके टुकड़े लगने से वहां मोजूद दो जवान घायल हो गए। जिन्हें साथियों ने तत्तकाल मरहम-पट्टी कर अपने मुख्यालय पहुंचाया जहां से उन्हें सैन्य अस्पताल राजोरी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।