फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Poonch News ›   Snow Clearance Operation Re Start On Mughal Roar

मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान फिर शुरू किया गया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Snow Clearance Operation Re Start On Mughal Roar
पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली एतिहासिक मुगल रोड से बर्फ हटाने में लगी मशीनें - फोटो : AMAR UJALA
पुंछ।बुधवार को पी डब्लू डी मैकैनिकल विंग द्वारा पिछले पांच महीनों से भारी बर्फबारी के कारण यातायात के लिए बंद पड़ी पुंछ एंव राजोरी जिलों को कश्मीर से जोड़ने वाली ऐतिहासिक मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान फिर शुरू किया गया।जिसे लाक डाउन के चलते कुछ दिल पहले दिन बंद कर दिया गया था।प्रशासन की तरफ से अनुमति मिलने के बाद विभाग द्वारा जोरों से बर्फ हटाने का काम शुरू किया गया है।जिसमें करीब आधा दर्जन आधूनिक मशीनों एंव बड़ी संख्या में कर्मचारियों की सहायता से जिले की सुरनकोट तैहसील के बफलियाज से लेकर करीब 33किलो मीटर क्षेत्र से बर्फ हटाने के काम को अंजाम दिया गया।जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव का कहना हैकि अगर मोसम सही रहा तो अगले आठ या दस दिनों में हमारी तरफ से मुगलरोड पर से बर्फ हटाने का काम पूरा करते हुए अपनी सीमा पीर की गली तक मार्ग को वाहनों के चलने योगया बना दिया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों तक काम बंद रहने के बाद आज सुबह दस बजे एक बार फिर पी डब्लयू डी मैकैनिकल विंग के एसिस्टैंट एगजिक्यूटिव इंजीनियर कमल ज्योति शर्मा,ए ई तारिक अहमद खान और जे ई गगन दीप की देख रेख में जिले की सुरनकोट तैहसील के बफलियाज क्षेत्र की तरफ से पीर की गली की तरफ मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम शुुरू किया गया।जिस दोरान मुगलरोड पर जमी करीब पांच फुट मोटी बर्फ की कटाई एंव उसे हटाने का काम शुरू किया गया।जिसके साथ ही स्नोप्लो,स्नोकटर,जे सी बी और बुलडोजरों की सहायता से दिन भर जोरों शोरों से बर्फ हटाने का काम जारी रहा।गोरतलब हैकि गतवर्ष नवम्बर महीनें में भारी बर्फबारी के चलते मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया था।उसके उपरान्त इस वर्ष 8मार्च तक जिले में होने वाली बर्फ बारी के दोरान मुगलरोड पर भी जम कर बर्फ गिरने के कारण मुगलरोड पर सुरनकोट की तरफ से पीर की गली तक पांच से लेकर दस फुट तक बर्फ जमा हो गई थी।उसके उपरान्त मोसम साफ रहने के बाद14मार्च को प्रशासन की तरफ से आज विधिवत तरीके से मुगलरोड से बर्फ हटाने का अभियान शुरू करवाया गया था ताकि इस बार जल्दी मुगलरोड पर यातायात बहाल किया जा सके।परन्तू इस बीच 23मार्च से देश से कोरोना को हाराने के लिए प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोधी के आहवान पर लाक डाउन हो जाने के कारण मुगलरोड से बर्फ हटाने का काम भी बंद हो गया था।जिस विभाग के आग्रह पर प्रशासन की तरफ से पी डब्लू डी मैकैनिकल विंग के अधिकारियों एंव कर्मचारियों को प्रशासन की तरफ से लाकडाउन के बीच काम दोबारा शुरू करने की अनुमति दिए जाने के बाद बर्फ हटाने का काम जोरों से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

Snow Clearance Operation Re Start On Mughal Roar
पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली एतिहासिक मुगल रोड से बर्फ हटाने में लगी मशीनें - फोटो : AMAR UJALA
पुंछ जिले को कश्मीर से जोड़ने वाली एतिहासिक मुगल रोड से बर्फ हटाने में लगी मशीनें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed