{"_id":"5e8dda458ebc3e728a437901","slug":"army-distroy-live-pakistani-mortar-shells-in-mankote196","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना की इंजीनियर रैजिमैंट ने मनकोट में जिदां पाकिस्तानी गोले विस्फोट से निषक्रिय किया","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सेना की इंजीनियर रैजिमैंट ने मनकोट में जिदां पाकिस्तानी गोले विस्फोट से निषक्रिय किया
पुंछ जिले के मनकोट में भारतीय सेना की इंजीनियर रैजिमैंट के जवान जिंदा पड़े पाकिस्तानी गोलों को निषक्रिय करने का अभियान चलाते
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
पुंछ।बुधवार को भारतीय सेना की इंजीनियर रैजिमैंट के अधिकारियों की देख रेख में जवानों जिले के मेंढर सबडवीजन के भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा से सटे गांव नाड़मनकोट में जिंदा पड़े पाकिस्तानी गोलों को कड़ी मशक्त के उपरान्त विस्फोट कर निषक्रिय किया।जिससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कई दिनों से पाकिस्तानी सेना की तरफ से जिले भर में नियंत्रण रेखा पर लगातार गोलाबारी की जा ही है।जिस दोरान पिछले तीन दिनों से पाकिस्तानी सेना की तरफ से मनकोट क्षेत्र में भारतीय सेना की चोकियों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भारी गोलाबारी की थी।जिस दोरान कई गोले गांव नाड़ मनकोट में लोगों के घरों के आस पास खेतों में गिरे थे जोकि फटे बिना ही जिंदा जमीन के अंदर काफी नीचे धंस गए थे।जिससे ग्रामीणों में दैहशत का माहोल बना हुआ था।ऐसे में आज ग्रामीणों की तरफ से क्षेत्र में तैनात सेना को इन जिंदा पाकिस्तानी गोलों की जानकारी दिए जाने के उपरान्त सेना ने इंजीनियर रैजिमैंट के अधिकारियों से सम्पर्क किया।जिसके उपरान्त इंजीनियर रैजिमैंट की बम निषक्रिय करने वाली टीम गांव में पहुुंची और जिंदा पड़े पाकिस्तानी गोलों को निषक्रिय करने हेतू अभियान शुरू किया।जिस दोरान जमीन के अंदर धंसे गोलों के आस पास कई फुट की खुदाई करने के उपरान्त देर शाम उन्हें बारी बारी से विस्फोट कर निषक्रिय कर दिया।गोरतलब हैकि नियंत्रण रेखा के आस पास अकसर इसी प्रकार पाकिस्तानी सेना की तरफ से दागे गए गोले बिना फटे जिंदा पड़े रह जाते हैं जिनसे किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ से उनमें विस्फोट हो जाने के अकसर बच्चे अथवा मवेशी अपनी जान गंवा बैठते हैं।जिसके चलते जहां भी जिंदा पाकिस्तानी गोले पड़े होते हैं वहां के लोगों में हर समय जान माल के नुकसान होने की चिंता बनी रहती है।जिसे देखते हुए सेना की तरफ से मोका मिलते ही ऐसे जिंदा पाकिस्तानी गोलों को निषक्रिय करने का अभियान चलाया जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos
पुंछ जिले के मनकोट में भारतीय सेना की इंजीनियर रैजिमैंट के जवान जिंदा पड़े पाकिस्तानी गोलों को निषक्रिय किए जाने पर हुआ विस्फोट
- फोटो : AMAR UJALA
पुंछ जिले के मनकोट में भारतीय सेना की इंजीनियर रैजिमैंट के जवान जिंदा पड़े पाकिस्तानी गोलों को निषक्रिय किए जाने पर हुआ विस्फोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।