फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   One thousand youth of Jammu and Kashmir will get employment in Dubai

खुशखबरः जम्मू-कश्मीर के एक हजार युवाओं को दुबई में मिलेगा रोजगार

Thu, 10 Dec 2020 12:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 10 Dec 2020 12:12 AM IST
सार

  • उद्यान विभाग के निदेशक एजाज अहमद ने ट्वीट कर दी जानकारी

विज्ञापन
One thousand youth of Jammu and Kashmir will get employment in Dubai
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दुबई में चल रहे भारत खाद्य सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2020 के दौरान जम्मू कश्मीर के युवाओं के लिए बुधवार को एक अच्छी खबर आई है। अब जम्मू-कश्मीर के करीब 1000 युवाओं को दुबई में रोजगार मिलेगा। इसकी जानकारी कश्मीर के हॉर्टिकल्चर (उद्यान)विभाग के निदेशक एजाज अहमद भट्ट ने ट्वीट कर दी है।

विज्ञापन


 एजाज अहमद भट्ट ने अपने ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा, कॉन्सुलेट जनरल की ओर से एक अच्छी खबर है कि सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुबई पहुंचे जम्मू-कश्मीर के प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर दुबई में 1000 युवाओं के लिए नौकरी प्रदान करने के लिए सहमत हुए हैं। दुबई(यूएई) हमारा साझेदार देश है। कॉन्सुलेट जनरल डॉ. अमन पुरी हमेशा विकास के क्षेत्र में जम्मू - कश्मीर का समर्थन करने में सहायक रहे हैं। चाहें वह खाद्य क्षेत्र हो अथवा फलों का मामला। 
विज्ञापन


मालूम हो कि दुबई में चल रहे इस सम्मेलन में जम्मू-कश्मीर के किसानों, व्यापारियों और अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल शामिल होने के लिए वहां पहुंचा हुआ है। प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व जम्मू-कश्मीर प्रशासन के प्रमुख सचिव (कृषि) नवीन चौधरी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जीआई टैग मिलने के बाद यूएई के बाजार में उतारा कश्मीरी केसर

जम्मू-कश्मीर सरकार ने हाल में भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग पाने वाले कश्मीरी केसर को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बाजार में उतारा है, ताकि पश्चिम एशिया में इसके कारोबार को बढ़ावा मिल सके। कश्मीर में पैदा होने वाली केसर को जुलाई में जीआई टैग दिया गया था, जिसका उद्देश्य कश्मीर घाटी के ब्रांड को वैश्विक स्तर पर लाना है। 

जम्मू.कश्मीर के प्रधान सचिव (कृषि) नवीन के चौधरी ने मंगलवार को यूएई में आयोजित भारत खाद्य सुरक्षा शिखर सम्मेलन 2020 में कश्मीरी केसर की पेशकश की। चौधरी ने कहा, मुझे खुशी है कि पहली बार कश्मीरी केसर को यूएई के बाजार में पेश किया गया है। कश्मीरी केसर जिसे उर्दू में जाफराना कहा जाता है, कई औषधीय फायदों को साथ एक मसाले के रूप में विश्व स्तर पर प्रसिद्ध है। यह जम्मू-कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतिनिधित्व भी करता है। चौधरी ने कहा कि जीआई प्रमाण पत्र मिलने के बाद पहली बार कश्मीरी केसर का निर्यात किया गया। उन्होंने कहा, मुझे यकीन है कि इसका निर्यात दुबई और यूएई के दूसरे शहरों में और बढ़ेगा।

केसर का शहर कहलाता है पांपोर
दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पांपोर इलाके में ही केसर की मुख्य खेती है। इसके कारण पांपोर को केसर का शहर भी कहा जाता  है। 

क्या होता है जीआई टैग
भौगोलिक संकेत (जीआई टैग) ऐसा चिह्न होता है जो उन उत्पादों के लिए जारी किया जाता है जो एक खास भौगोलिक क्षेत्र में उत्पन्न होते हैं और इस मूल कारण के चलते उनमें कुछ विशिष्ट गुण होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed