फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Students stuck with sticks in their hands, former student leader injured

हवा हुए नियम, डंडे लेकर उलझे छात्र

Wed, 23 Aug 2017 07:02 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 23 Aug 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
Students stuck with sticks in their hands, former student leader injured
उलझते छात्र और पुलिस - फोटो : amar ujala
छात्रसंघ चुनाव के प्रत्याशियों ने आज विभिन्न काॅलेजों व विश्वविद्यालय में अपने नामांकन भरे। इस दौरान सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इसमें छात्र नेता हनीष मारोठिया लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन


घटना अजमेर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से जुड़ी हुई है। यहां एनएसयूआई ने जहां शिवप्रकाश गुर्जर को अपना प्रत्याशी बनाया, वहीं एबीवीपी ने रामकिशोर सारण पर दांव खेला। इसके अलावा सोनिया चौधरी सहित अन्य ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है। नामांकन भरने के दौरान यहां आज जमकर लिंगदोह कमेटी की धज्जियां उड़ाई गई। रैली के रूप में प्रत्याशी नामांकन भरने पहुंचे। इस दौरान महाविद्यालय के बाहर दोनों संगठन के कार्यकर्ता भिड़ पड़े। इस भिड़ंत में छात्र नेता हनीष मारोठिया लहूलुहान हो गए। पुलिस ने दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं को बड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया। उधर, महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में एनएसयूआई की आस्था जैन, एबीवीपी के चैनाराम व निर्दलीय मनीष पूनिया ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed