{"_id":"5993f9604f1c1b15048b4569","slug":"rusu-elections-will-be-held-on-august-28-in-the-state-elections-will-be-held-in-a-single-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में एक ही दिन 28 अगस्त को होंगे छात्रसंघ चुनाव","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदेश में एक ही दिन 28 अगस्त को होंगे छात्रसंघ चुनाव
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 16 Aug 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान यूनिवर्सिटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बहुप्रतीक्षित छात्रसंघ चुनावों की तारीख आज घोषित कर दी गई। आगामी 28 अगस्त को राज्य में छात्रसंघ के चुनाव होंगे। यह चुनाव प्रदेश में एक ही दिन में आयोजित होंगे और उसी दिन परिणाम भी घोषित होगा।
छात्रसंघ चुनावों की तिथि का यह ऐलान राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी ने आज किया। कार्यक्रम के अनुसार 28 अगस्त 2017 सोमवार को सभी उच्च शिक्षण संस्थाओं में चुनाव करवाए जाएंगे और उसी दिन चुनाव परिणाम भी घोषित किया जाएगा।
उच्च शिक्षा मंत्री माहेश्वरी ने शिक्षा संकुल स्थित सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी कि छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का प्रकाशन 21 अगस्त, मतदाता सूचियों पर आपत्ति प्राप्त करने के लिए 22 अगस्त, मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 22 अगस्त को किया जाएगा।

यूं रहेगा छात्रसंघ चुनावों का प्रोग्राम
राजस्थान विवि
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि उम्मीदवारी के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की तारीख 23 अगस्त है। उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों की जांच एवं आपत्तियां इसी दिन प्राप्त की जा सकती हैं। वैध नामांकन सूची का प्रकाशन 24 अगस्त को किया जाएगा। इसी दिन उम्मीदवारों द्वारा नाम वापस लिया जा सकेगा।
माहेश्वरी ने बताया कि उम्मीदवारों की अंतिम नामांकन सूची का प्रकाशन भी 24 अगस्त को दोपहर ढाई बजे किया जाएगा। मतदान 28 अगस्त को सुबह 8 बजे से अपराह्न 1 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना एवं चुनाव परिणामों की घोषणा तथा विजयी उम्मीदवारों को शपथ अपराह्न 2 बजे से कार्य समाप्ति तक की जाएगी।